{"_id":"644d59df2973413c7c0b46d4","slug":"there-will-be-no-holiday-on-sunday-students-will-go-to-school-and-listen-to-their-mind-bageshwar-news-c-8-1-126062-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रविवार को नहीं होगी छुट्टी, स्कूल जाकर मन की बात सुनेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रविवार को नहीं होगी छुट्टी, स्कूल जाकर मन की बात सुनेंगे विद्यार्थी
Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार (आज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की सौवीं कड़ी का प्रसारण रेडियो और टीवी पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम को खास को बनाने के लिए जहां भाजपा जी जान से जुटी है, वहीं अब विद्यार्थियों को भी इससे जोड़ने के आदेश मिले हैं। शिक्षा महानिदेशालय की ओर से जारी पत्र के आधार पर सीईओ ने सभी विद्यालयों को निर्देश कर दिए हैं।
सीईओ जीएस सौन की ओर से सभी शासकीय, अशासकीय, निजी मान्यता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के प्रधनाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम दिखाने/सुनाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय स्तर पर टीवी, एलईडी, रेडियो, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। मन की बात कार्यक्रम के बाद विद्यालयों को लाभान्वित छात्र संख्या समेत अन्य जरूरी जानकारी एक फार्मेट में भरकर खंड शिक्षाधिकारी को उपलब्ध करानी है। खंड शिक्षाधिकारी को एक बजे तक सूचना अनिवार्य रूप से सीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद