फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There is no petrol at the only pump in Kapkot for four days

Bageshwar News: कपकोट के एकमात्र पंप पर चार दिन दिन से पेट्रोल नहीं

Mon, 16 Jun 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
There is no petrol at the only pump in Kapkot for four days
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के एकमात्र पेट्रोल पंप पर चार दिन से पेट्रोल नहीं है। दोपहिया और पेट्रोल से चलने वाली चाैपहिया वाहन चालकाें को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र का एकमात्र पेट्रोल पंप कपकोट-भराड़ी मोटर मार्ग पर है। इसी पंप से क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन चालक ईधन भरवाते हैं। विगत शुक्रवार से पंप में पेट्रोल नहीं होने से वाहन चालक काफी परेशान हैं। उन्हें 20 किमी दूर आरे या 24 किमी दूर बागेश्वर आकर पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ही पंप होने से कई बार दिक्कत होती है। कपकोट नगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। सरकार को भी यहां पंप खोलने की पहल करनी चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि बहादुरगढ़ डिपो से पेट्रोल नहीं आने से दिक्कत है। मंगलवार को पंप पर पेट्रोल उपलब्ध हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed