फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There is no medicine in the district hospital, people are worried even for ultrasound

अल्ट्रासाउंड के लिए करना इंतजार, दवा के लिए जाओ बाहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
There is no medicine in the district hospital, people are worried even for ultrasound
बागेश्वर। जिला अस्पताल इलाज के लिए आने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। न उनके समय पर अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं और न ही डॉक्टरों की लिखी सारी दवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। जन औषधि केंद्र में भी लोगों को जरूरत के मुताबिक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। बाजार से महंगे दामों में दवा खरीदना लोगों की मजबूरी बन गया है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ने 31 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। फिर भी तमाम लोगों को बगैर अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नहीं हो पाया अल्ट्रासाउंड
पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे गाड़ीखेत निवासी राकेश जोशी ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है। अस्पताल अल्ट्रासाउंड के लिए आए थे। यहां पहुंचे तो अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। नंबर आने पर अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद आने को कहा गया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन्हें बताया कि रेडियोलॉजिस्ट न होने से ज्यादा लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। बहुत से लोगों के पहले से नंबर लगे हुए हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए एक अक्तूबर को आने को कहा गया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। अल्ट्रासाउंड के इतना लंबा इंतजार कराना ठीक नहीं है। जिला प्रशासन को इस मामले में आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं डॉक्टर की लिखीं दवाएं
बेटे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे वैसानी (कपकोट) निवासी ख्याली दत्त ने बताया कि अस्पताल से सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल से मिले पर्चे में लिखीं दवाएं बाहर से महंगे दामों में लेनी पड़ रही हैं। अधिकतर जांचें भी बाहर से करानी पड़ रही हैं। गरीब लोगों के लिए बाहर से दवाएं खरीदना मुश्किल है। जब सरकार सारी सुविधाएं दे रही है तो बाहर से दवाएं लिखना उचित नहीं है। बाहर से दवाएं खरीदने पर अस्पताल इलाज के लिए आने वाले लोगों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण ज्यादा लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को भी 31 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। दूरदराज से काफी लोग अल्ट्रासाउंड के लिए आ रहे हैं, रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए वेटिंग में डालना पड़ रहा है। अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। बाहर से दवा लिखने पर डॉक्टरों से बात की जाएगी। - डॉ. एलएस टोलिया मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed