{"_id":"68cadd9b8acb832df600b1bd","slug":"there-have-been-incidents-of-accused-escaping-from-police-custody-in-the-past-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118604-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पहले भी हो चुकी है पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के भागने की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पहले भी हो चुकी है पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के भागने की घटना
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के भागने की घटना पहले भी हो चुकी हैं। पूर्व में एक पॉक्सो अधिनियम का आरोपी न्यायालय में पेशी के बाद भाग गया था। जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया एक आरोपी भी पुलिस की नाक के नीचे से भाग खड़ा हुआ था। हालांकि दोनों को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था।
पहला मामला दो मई 2023 का है। जब पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज था। पुलिस जब मेडिकल रिपोर्ट बनवा रही थी तभी चकमा देकर भाग गया था। तीन दिन तक पुलिस को छकाने के बाद आरोपी चार मई की रात गाड़गांव से पकड़ में आया।
एक अन्य मामले में 26 अप्रैल को अल्मोड़ा जेल से न्यायालय में पॉक्सो अधिनियम का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे आरएफसी गोदाम के पास से पकड़ा। बुधवार को फिर से वही घटना दोहराई गई। इस बार दो तस्कर भागे। हालांकि एक को पकड़ लिया गया। एक का पता लगाने के लिए पुलिस हाथ-पैर मार रही है।