फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Theft of thousands in Bageshwar

चोरों ने खंगाला लोनिवि के प्रशासनिक अधिकारी का घर

Wed, 30 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 30 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Theft of thousands in Bageshwar
बागेश्वर में हजारों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। सोमवार रात चोरों ने लोनिवि के प्रशासनिक अधिकारी के कमरे में धावा बोल दिया। चोर घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घुसे और उन्होंने अलमारी समेत दो संदूकों पर लगे ताले तोड़ डाले। इस घटना में सोना, चांदी के जेवरात समेत कुल 90 हजार रुपए की चोरी का अनुमान है।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी परिवार समेत पूजा के लिए अपने गांव गए थे। उनके पुत्र ने पुलिस में घटना की रिपोर्ट लिखा दी है। सूचना मिलते ही दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सुखबीर सिंह ने घटना का जायजा लिया। दो अन्य जगह पर भी चोरी की सूचना है।
विज्ञापन


कठायतबाड़ा स्थित लोनिवि कॉलोनी में रह रहे प्रशासनिक अधिकारी किशन चंद्र चंदोला पूजा के लिए सोमवार को परिवार समेत अपने गांव पोखरी गए थे। परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने सोमवार रात उनके घर के दरवाजे पर लगे तालेे को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने घर के भीतर रखी अलमारी का लॉकर तोड़ कर बेटी के लिए रखे ढाई तोला सोने से बने कान के झुमके, अंगूठी, नाक की फुल्ली, चांदी के एक जोड़ी पायल, मंदिर में रखी 10 हजार रुपए, संदूक में रखी कूूर्मांचल बैंक से बनी 16 हजार रुपए की एफडी चुरा ली। चोरों ने घर का सामान भी बिखेर दिया था।मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी के ज्येष्ठ पुत्र जगदीश चंदोला के कमरे में आने पर ही घटना की जानकारी हुई।

उनके मंझले पुत्र बसंत चंदोला ने पुलिस में घटना की रिपोर्ट लिखा दी है। उन्होंने पुलिस से चोरी का तत्काल खुलासा करने की मांग की है। मंगलवार की रात ही चोरों ने लोनिवि कॉलोनी में खड़ी एक बोलेरो से पेन ड्राइव चुराकर ठाकुरद्वारा के एक घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया। इसके बावजूद इन पीड़ितों ने पुलिस में घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 


बागेश्वर। सूचना मिलते ही एसपी सुखबीर सिंह ने दलबल के साथ लोनिवि कॉलोनी में पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। वहां कोतवाल तिलक राम वर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव, एसओजी टीम भी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed