{"_id":"575c651f4f1c1b9b499c50f3","slug":"the-women-of-the-group-s-main-link-to-the-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह से जुड़ी महिलाएं ही विकास की मुख्य कड़ी : दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह से जुड़ी महिलाएं ही विकास की मुख्य कड़ी : दास
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ में आजीविका कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम को एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की तकनीकी संस्था बनाया गया है। इस संस्था के माध्यम से गठित बैजनाथ आजीविका स्वायत्त सहकारिता टीटबाजार की प्रथम वार्षिक आमसभा (एजीएम) शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई।
विज्ञापन
जिसमें विधायक चंदन राम दास ने विकास के लिए समूह की महिलाओं को मुख्य कड़ी बताया। कहा कि महिलाएं ही कृषि, पशुपालन से सीधे तौर पर जुड़ी हैं। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि समिति गरुड़ क्षेत्र में परियोजना द्वारा महिलाओं के क्षमता विकास के साथ ही निर्बल परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई ने घरेलू उत्पादों को बढ़ाकर सब्जी मंडी के साथ ही सहकारिता के माध्यम से विपणन भी करने को कहा। परियोजना प्रबंधक धीरेंद्र कुमार पांडेय ने सहकारिता गठन के उद्देश्य, कार्य, सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, राजेश कुमार श्रीवास्तव, केएस फर्स्वाण, नवीन भट्ट, हंसी फर्स्वाण, कैलाश बोरा, कैलाश जोशी, धर्मराज तिवारी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र गुसांई, विशन लुमियाल, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी आर्या आदि थे।