फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The training center will be twenty million State Baaank

दो करोड़ से बनेगा स्टेट बैैैंक का प्रशिक्षण केंद्र

Fri, 19 Jun 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Fri, 19 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The training center will be twenty million State Baaank

भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र आरसेटी को अब प्रशिक्षण के लिए किराए के भवनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन


यहां कठायत बाड़ा में दो करोड़ की लागत से केंद्र के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने इस भवन का  शिलान्यास किया।

यहां कठायत बाड़ा में आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र के भवन का शिलान्यास करते हुए जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से बैंक ग्रामीणों को स्वरोजगार के प्रशिक्षण देता है।

नियमित रूप से यह कार्यक्रम होते हैं। संस्थान का अपना भवन बनने से प्रशिक्षण में सहूलियत होगी। उन्होंने सभी बैंकों का आह्वान किया कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को रोजगार दिलाने में वित्त पोषण और मार्गदर्शन करें, तभी इस भवन की सार्थकता होगी।
विज्ञापन


 आरसेटी के निदेशक कश्मीर लाल साहनी ने कहा कि बारह नाली भूमि पर बन रहे इस भवन की लागत दो करोड़ रुपए है। इसमें कार्यालय, आवास और हास्टल बनेगा। नौ माह में भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर परिसर एवं संपदा विभाग दिल्ली के महाप्रबंधक  केके शर्मा, सिविल प्रबंधक वाईटी भूटानी, पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, सीडीओ हिमांशु जोशी,सतीश चमोली, लीड बैंक अधिकारी एनएल आर्या, पंकज मलिक आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed