Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The trade board elections will be held on November 8 in Dwarahat.

Bageshwar News: द्वाराहाट में आठ नवंबर को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The trade board elections will be held on November 8 in Dwarahat.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रांतीय व्यापार संरक्षक मंडल की बृहस्पतिवार को दुर्गा होम स्टे में संपन्न हुई बैठक में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व बैठक में चुनाव पर लिए गए निर्णयों में संशोधन और चुनाव आठ नवंबर को कराए जाने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल पंजीकरण की तिथि 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। 27 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 और 29 को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 30 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 31 अक्तूबर और एक नंबर को नामांकन होंगे। दो नवंबर को दस्तावेजों की जांच होगी। प्रत्याशियों को तीन नवंबर को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद आठ नवंबर को सुबह 10 बजे से मतदान होंगे। तीन बजे से मतों की गणना होगी। इसके बाद जीते प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण होगा। इस दौरान बैठक में व्यापार मंडल संरक्षक भूप्रेंद्र किरौला, लीलाधर फुलारा, विनोद जोशी, जगदीश भट्ट, तारा लाल साह, भगवान चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed