{"_id":"6858445e5ef1d6e832044507","slug":"the-tin-roof-of-the-gaushala-was-blown-away-by-the-rain-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116591-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश से गोशाला की टिन की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश से गोशाला की टिन की छत उड़ी
Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के अनेरिया में आंधी से उड़ी मकान की छत। स्रोत- आपदा प्रबंधन विभाग
बागेश्वर। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश से चौंरा गांव में एक गोशाला की टिन की छत उड़ गई। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
चौंरा क्षेत्र के अनेरिया गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्व. चंचल राम की गोशाला आवासीय मकान से करीब 10 मीटर की दूरी बनी थी। रविवार दोपहर तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश से गोशाला की छत उड़ गई। संयोग से किसी प्रकार की पशुहानि नहीं हुई। जिला मुख्यालय में सुबह से तेज धूप खिली थी। दोपहर से मौसम बदला और अचानक तेज बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे की बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया।
कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। रात के समय क्षेत्र में रोजाना बारिश हो रही है। बारिश से सड़कों पर जगह-जगह मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अनेरिया गांव की क्षतिग्रस्त गोशाला मकान से दूर होने के कारण आपदा मानकाें में नहीं आती है। संवेदनशील सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। संवाद