फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The three were admitted to the hospital, three and sitting on a fast

तीन को अस्पताल में कराया भर्ती, तीन और बैठे अनशन पर

Thu, 01 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 01 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The three were admitted to the hospital, three and sitting on a fast
कपकोट में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बृहस्पतिवार तहसील प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने 14 मांगों को लेकर आमरण अनशन में बैठे पोथिंग गांव के हरि दत्त जोशी, गोपाल  दत्त जोशी जबकि तोली  गांव के रणजीत सिंह को आमरण अनशन से उठाकर सीएचसी में भर्ती करा दिया है।
उनके अनशन से उठते ही पांचवें चरण में तोली गांव के हयात सिंह, भूपाल गढ़िया जबकि पोथिंग गांव के महेश जोशी और रमेश जोशी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनशनकारियों ने अंतिम सांस तक अनशन जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया। जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई  सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

आंदोलनस्थल पर पहुंचकर बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने शासन प्रशासन से जन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। वहां पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, मुन्ना कपकोटी और मदन गढ़िया आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed