फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The standards of population will now be included in the Bageshwar municipality

जनसंख्या के मानकों में अब शामिल होगी बागेश्वर नगर पालिका

Wed, 22 Nov 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 22 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
The standards of population will now be included in the Bageshwar municipality
बागेश्वर का दृश्य। - फोटो : amar ujala

 विस्तारीकरण के बाद बागेश्वर नगर पालिका पहली बार जनसंख्या के मानकों में आएगी। इस समय इस पालिका क्षेत्र की आबादी मात्र 9079 है। विस्तारीकरण के बाद पालिका की आबादी 25 हजार से अधिक हो जाएगी। पूर्व में नगर पंचायत के लिए कम से कम पांच हजार की आबादी और नगर पालिका के लिए 10 हजार से अधिक की आबादी का मानक तय था।

विज्ञापन


हालांकि राज्य में छोटी इकाइयों के गठन के लिए इन मानकों को दरकिनार कर दिया गया। देखा जाए तो पूर्व में भी मानकों का कम ही ध्यान रखा गया। बागेश्वर पालिका की जनसंख्या वर्ष 2011 की गणना के अनुसार मात्र 9079 है, जबकि इस नगर पालिका का गठन 1968 में कर दिया गया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि तब इसकी आबादी तीन हजार से भी कम थी। बागेश्वर वर्ष 1952 से 1955 तक टाउन एरिया रहा। इसके बाद 1955 में इसे नोटीफाइड एरिया घोषित किया गया। 1957 में ईश्वरी लाल साह पहले नगर पालिका अध्यक्ष बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन



परिसीमन का कार्य भी हुआ शुरू 

बता दें कि बागेश्वर नगर पालिका के विस्तार की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के अनुसार 11 ग्राम पंचायतों के 20 राजस्व गांव बागेश्वर नगर पालिका में शामिल होंगे। इनमें सात ग्राम पंचायतें पूर्ण और चार ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से पालिका में शामिल होंगी। अधिसूचना जारी होते ही नगर पालिका परिसीमन के कार्य में जुट गई है। 

वर्तमान में बागेश्वर नगरपालिका में मात्र सात वार्ड हैं। विस्तारीकरण के बाद नए परिसीमन के अनुसार वार्डों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। साथ ही लगभग 15 हजार से अधिक की आबादी नगरपालिका में शामिल होगी। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि पालिका का नक्शा तैयार किया जा रहा है। चार वार्ड नए बनने हैं।

जनसंख्या, भौगोलिक परिस्थिति और अन्य बिंदुओं के अनुसार वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। पुराने और नए शामिल क्षेत्रों को भी कहीं पर एक दूसरे वार्ड में मिलाया जाएगा। वर्तमान में बागेश्वर ब्लॉक में वर्तमान में कुल 416 ग्राम पंचायतें और 897 राजस्व गांव हैं। इन गांवों के नगर पालिका में शामिल होने के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 405, जबकि राजस्व गांवों की संख्या 877 रह जाएगी। 

इनसेट 
कर लगेगा, सुविधाएं मिलेंगी
बागेश्वर। पालिका में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को भवन कर सहित तमाम तरह के कर देने होंगे। भवन निर्माण या अन्य किसी भी तरह के निर्माण के लिए नक्शे पास कराने जरूरी होंगे। पालिका की ओर से पैदल मार्ग, रात्रि प्रकाश, सफाई, कूड़ा निस्तारण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण से लेकर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। करों का बोझ न पड़े इसके लिए भी कई गांवों के लोग पालिका में शामिल होने का विरोध कर रहे थे। 


बागेश्वर नगर पालिका की वर्तमान में आबादी - 9079
महिला - 4368
पुरुष - 4711
अनुसूचित जाति - 2219
महिला - 1085
पुरुष - 1134
अनुसूचित जनजाति - 108
महिला - 53
पुरुष - 55


इन राजस्व गांवों की आबादी होगी पालिका में शामिल 
कठायतबाड़ा - 3169
भतरौला - 754
जोग्याणीरौ - 117
बिनवाल तिवाड़ी - 155
बलसूना - 200
डिंगरौ - 97
जुलकिया - 45
कफलखेत - 458
मजियाखेत - 949
सैंज - 720
द्वाली - मानवरहित
बड़ेत - 319
त्यूनरा - 230
बिलौनासेरा - 2342
मेहनरबुंगा - 374
भिटालगांव - --
चौरासी - 85
गाड़गांव - 366
छुरमल - 80
मंडलसेरा - 5506 
कुल - 15966  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed