फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The sloganeering of the people against the Water Institute in Mandalsira

मंडलसेरा में जल संस्थान के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

Sat, 01 Jun 2019 11:47 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 01 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
The sloganeering of the people against the Water Institute in Mandalsira
बागेश्वर के मंडलसेरा में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
  एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से गुस्साए मंडलसेरा को लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंडलसेरा उत्तरी वार्ड आठ के सभासद कैलाश राम आर्य के नेतृत्व में दर्जनों क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कहा कि उत्तरी और दक्षिण क्षेत्र में एक हफ्ते से पानी की आपूर्ति बंद है। क्षेत्रवासी गाड़ गधेरों के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग की नहरें भी बंद पड़ी हैं इससे खेतों में रोपाई प्रभावित हो रही है। इन समस्या की निजात दिलाने के लिए जल संस्थान, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नहरों, पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बसंती, पूजा, गोपुली, मुन्नी, हेमा, जानकी, पुष्पा, कांती, नीरा, गीता, पूनम, जयलक्ष्मी, संजना, कुमकुम आदि मौजूद थीं। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed