फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The sewage was flowing on the road management

सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी का नहीं हुआ प्रबंध

Thu, 04 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
The sewage was flowing on the road management
गंदगी - फोटो : अमर उजाला

 तहसील रोड में सड़क की नाली के ऊपर बनाए गए शौचालय और कूड़ेदान के कारण नाली से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क की नाली कचरे से भर गई है। ऐसे में गंदा पिछले 15 दिनों से सड़क पर बह रहा है। यह गंदा पानी वाहनों के टायरों से उछलकर राहगीरों के ऊपर गिर रहा है।

विज्ञापन


इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ ही आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी के प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी केवल निरीक्षण करके यहां से चले जा रहे हैं।
विज्ञापन


परेशान नगरवासियों ने शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि सड़क पर बह रहे पानी की निकासी के लिए अलग से नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण के बाद यह समस्या नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed