फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The script of Rajula Malushahi was written in Bageshwar itself

बागेश्वर में ही लिखी गई थी राजुला मालूशाही की पटकथा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The script of Rajula Malushahi was written in Bageshwar itself
प्रतीकात्मक
बागेश्वर। कुमाऊं की लोकगाथाओं में राजुला मालूशाही की अमर प्रेम गाथा भी शामिल है। इसके नायक-नायिका के माता-पिता का परिचय भी उत्तरायणी मेले के दौरान बागेश्वर के सरयू बगड़ में ही हुआ था।
विज्ञापन

मोहल्ला बिलौना निवासी कुमाउंनी साहित्यकार रमेश पर्वतीय बताते हैं कि इस प्रेमगाथा के आधार पर उत्तरायणी की प्राचीनता का पता चलता है। लोकगाथा के मुताबिक कत्यूरों की राजधानी बैराठ (चौखुटिया) थी। तब बैराठ में राजा दुलाशाह शासक थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। इसके लिए उन्होंने कई मनौतियां मांगी। अंत में संतान की प्राप्ति के लिए उन्होंने बागेश्वर आकर बागनाथ के मंदिर में शिव की आराधना की। इसी दौरान उनकी मुलाकात भोट के व्यापारी सुनपत शौका और उसकी पत्नी गांगुली से हुई। वह भी संतान की चाहत में यहां आए थे। दोनों ने समझौता किया कि यदि उनकी संतानें लड़का और लड़की हुई तो उनकी आपस में शादी कर देंगे।
विज्ञापन

भगवान बागनाथ की कृपा से ऐसा ही हुआ। बैराठ के राजा का पुत्र मालूशाही हुआ जबकि सुनपत शौका की बेटी का नाम राजुला रखा गया लेकिन कतिपय कारणों से उनकी शादी में बाधाएं आने लगीं। उनके अजर-अमर प्रेम की दास्तान इतिहास में जुड़ गई कि किस प्रकार एक राजा राजपाट छोड़कर शौका समाज की सामान्य सी कन्या के लिए जोगी बनकर जंगल में भटका। कुमाऊं की इस लोकगाथा के साथ एक लोकगीत भी प्रचलित है। रंगकर्मी घनश्याम भट्ट घनदा इस गीत की जानकारी देते हुए बताते हैं लोकगाथा से जुड़ा गीत ‘सुनपत शौके की चेलि राजुली शौक्यांणा, बैराठ बाट लागी’ गीत राजुला मालूशाही नाटक में अक्सर गाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed