फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The road will connect to a remote village in Bageshwar

बागेश्वर में सड़क से जुड़ेगा दूरस्थ गांव थाकला 

Sun, 18 Sep 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 18 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
The road will connect to a remote village in Bageshwar
बागेश्वर में सड़क से जुड़ेगा दूरस्‍थ गांव - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक का अंतिम गांव थाकला अब जल्द सड़क से जुड़ जाएगा। गांव को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक चंदन दास ने किया। बताया कि कंठेश्वर से थाकला तक दो किमी सड़क के लिए 70 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।

विज्ञापन


सड़क जिला योजना से बनेगी। विधानसभा चुनाव से पहले गांव तक सड़क पहुंच जाएगी। खंसरघाटी होकर सड़क का विस्तार राज्य की संभावित राजधानी गैरसैंण तक किया जाएगा।विधायक दास ने कहा कि थाकला के ग्रामीणों की गांव को सड़क से जोड़ने की मांग वर्षों पुरानी थी।
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण एजेंसी लोनिवि से सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। विधायक ने कहा कि सड़क का विस्तार राज्य की संभावित राजधानी गैरसैंण तक किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि थाकला गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सड़क की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक चंदनदास का आभार जताया। ग्राम प्रधान देवी दत्त पाठक ने कहा कि सड़क बन जाने से थाकला सहित समूची देवनाई घाटी को लाभ मिलेगा।


उन्होंने विधायक से गांव को अब फल पट्टी के रूप में विकसित करने को कहा। वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, एडवोकेट चंद्रशेखर कांडपाल, प्रधान रणकुणी मदन कांडपाल, भरत राम, चंदन सिंह बोरा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed