फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   the protest will end after demands are fullfilled

मांग पूरी होने के बाद ही समाप्त होगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
the protest will end after demands are fullfilled
बागेश्वर। जिला पंचायत पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विगत 15 जून से आंदोलनरत जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सदस्यों ने जिपं अध्यक्ष के बयान को हताशा की उपज बताते हुए पलटवार किया है।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्यों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिपं उपाध्यक्ष ने कहा कि जिपं अध्यक्ष और जिपं के एएमए पर गंभीर आरोप लगे हैं। वह लोग विगत 15 जून से अनियमितताओं को लेकर धरना दे रहे हैं। जिपं में 55 प्रतिशत बजट विवेकाधीन कोष के नाम पर रख लिया जा रहा है। समितियों का पुनर्गठन नहीं किया जा रहा है। अध्यक्ष ने गलत पंचायतीराज एक्ट दिखाकर गलत कृत्य किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई है। कहा कि जिपं अध्यक्ष मीडिया में बयान जारी कर जिपं परिसर में चल रहे आंदोलन से कार्य में बाधा उत्पन्न होने की बात कर रही हैं, यह हताशा के सिवा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि आंदोलन करना सांविधानिक अधिकार है, जिससे कोई नहीं रोक सकता। जिपं अध्यक्ष आंदोलन के कारण कोई अप्रिय घटना होने की बात कर रही हैं। जिपं परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वह लोग सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं तो, इसकी जांच की जा सकती है। जिपं अध्यक्ष इस प्रकार के बयान देकर अनियमितताओं से ध्यान हटाना चाहती हैं। धरने में जिपं सदस्य इंदिरा परिहार, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed