{"_id":"fc2d762c9cf34c051fcf5edd202baa12","slug":"the-procession-with-the-agitators-removed-drumbeats-drums-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने निकाला ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने निकाला ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती समेत कुल तीन मांगों को लेकर राजकीय इंटर कालेज स्यांकोट में चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। गुस्साए आंदोलनकारियों ने मंगलवार को भगवती मंदिर से आंदोलन स्थल तक ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन
मंगलवार को क्रमिक अनशन में विशन सिंह राठौर, जीवन चंद्र कांडपाल, पूरन चंद्र जोशी और शेर राम बैठे। सभा में वक्ताओं ने वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। शिक्षकों के बगैर बच्चों की पढ़ाई ठप है।
विज्ञापन
पतकन्या में डिग्री कालेज की स्थापना की मांग भी सरकार ने उलझा रखी है जबकि एसबीआई की शाखा की स्थापना पर भी शासन ने चुप्पी साधे है। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन
सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय विकास और शिक्षा समिति के अध्यक्ष कैलाश पाठक ने की। सभा और जूलूस में ग्राम प्रधान जीवन पाठक, लाल सिंह, विनोद पंत,अर्जुन भट्ट, कैप्टेन मोहन सिंह, गुलाब सिंह भौर्याल, गुमान सिंह भौर्याल आदि शामिल थे।