फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The PRD jawans sitting on the dock demanding the verification of the certificates

प्रमाण पत्रों की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठा पीआरडी जवान 

Wed, 14 Jun 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर। Updated Wed, 14 Jun 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
The PRD jawans sitting on the dock demanding the verification of the certificates
धरने पर बैठा पीआरडी जवान।  - फोटो : amar ujala

प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की जांच करने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवान ललित राम ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। पीआरडी जवान ने कहा है कि जब तक तीनों मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, वह धरना जारी रखेगा। पीआरडी जवानों को दिए प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की जांच, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा स्वयं सेवकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण, प्रमाण पत्रों की जांच के साथ ही अप्रशिक्षित जवानों को शिविर से बाहर करने और पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी देने की मांग को लेकर ललित राम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


धरना दे रहे पीआरडी जवान ने कहा कि सभी प्रांतीय रक्षक दल के स्वयं सेवकों को नियमित ड्यूटी नहीं मिलती है। इससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। इस मौके पर कैलाश भोटिया, नरेश भोटिया, बलवंत भोटिया, नवीन राम, चंदन कुमार, मनीष जौहरी, राजेंद्र कुमार, कृष्णा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed