फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The police constable was accused of entering the house at night, the SP did the line spot

पुलिस के सिपाही पर रात में घर में घुसने का संगीन आरोप, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The police constable was accused of entering the house at night, the SP did the line spot
बागेश्वर। बागेश्वर के एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही पर रात में एक घर में घुसने का आरोप लगा है। परिवारजनों ने रात में ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 में घटना की सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस सिपाही को रात में ही शिकायतकर्ता के घर से ले आई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अमित श्रीवास्तव ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी है। मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बागेश्वर कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि सात जून की रात करीब 12 बजे उनके घर के एक कमरे से कुछ आवाजें आ रहीं थीं। देखा तो वहां एक व्यक्ति था। पूछने पर उसने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और कहने लगा कि उनकी बहू ने बुलाया है। यही नहीं आरोपी ने गालीगलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच, पड़ोस के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 में फोन किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम रात में ही उक्त सिपाही को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

वादी ने तहरीर में कहा है कि उक्त सिपाही की सोने की चेन घटनास्थल पर गिरी थी, जिसे मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सौंपा गया। तहरीर में कहा गया है कि सिपाही एसपी कार्यालय में तैनात है। एसपी ने सीओ विपिन चंद्र पंत को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर उक्त सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। चूंकि मामले में वादी की बहू का भी उल्लेख है। इसलिए गहनता से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच सीओ को सौंपी गई है। जल्द मामले में अगला कदम उठाया जाएगा। - अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed