{"_id":"578bcec54f1c1b8845c4b674","slug":"the-plantation-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया पौधरोपण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बृहद पौधरोपण अभियान चलाया। शिक्षकों ने परिसर में फलदार व चौड़ी पत्ती के पौधे लगाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़ पौधों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का महत्व तभी है जब लगाए गए पौधों की उचित देखभाल की जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों से नए रोपे गए पौधों के संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधों के महत्व से भी अवगत कराया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पौध रोपण कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, विक्रम पिलख्वाल, शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कबडोला, दीपा रावत, अंजना मेर थे।
विज्ञापन