फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The number of men undergoing sterilization is decreasing year by year

Bageshwar News: साल दर साल घट रही नसबंदी कराने वाले पुरुषों की संख्या

Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The number of men undergoing sterilization is decreasing year by year
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता बढ़ाए जाने के बाद भी जिले में पुरुष नसबंदी के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में वर्ष 2024-25 में 103 महिलाओं के सापेक्ष महज 11 पुरुषों ने नसबंदी कराई। महिलाओं की संख्या भी बीते साल की अपेक्षा आधे से कम रही।
विज्ञापन

परिवार नियोजन में पुरुष भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। इसके बावजूद भी जिले में पुरुष नसबंदी के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नसबंदी करवाने वाले पुरुषों को दो हजार और महिलाओं को 1400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। एक पुरुष को नसबंदी के लिए प्रेरित करने पर आशा कार्यकर्ता को दो सौ और महिला को प्रेरित करने पर 150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन


इनसेट
जिले में बीते दस सालों में हुई नसबंदी के आंकड़े
वर्ष पुरुष - महिला

2016 -17 - 68 - 561
2017-18 - 14 - 228
2018-19 - 31 - 417
2019-20 - 28 - 374
2020-21 - 31 - 443
2021-22 - 21 - 427
2022-23 - 15 - 203
2023-24 - 34 - 278
2024-25 - 11 - 103
2025-26 - 00 - 00
.....कोट
जिले में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान और तेज किए जाएंगे। लोगों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने के लिए गांवों में शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। - डॉ. अनुपमा ह्यांकी, प्रभारी सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed