फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The number of corona infected is four, the guideline is still ignored

Bageshwar News: कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई चार, गाइडलाइन की अब भी अनदेखी

Wed, 12 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 12 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The number of corona infected is four, the guideline is still ignored
बागेश्वर के जिला अस्पताल में कोविड गाइडलाइन की अनदेखी करते लोग। संवाद
बुधवार को एक बुजुर्ग मिले संक्रमित, जिले में वैक्सीन नहीं होने से टीकाकरण भी ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। एक बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद कोविड गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों पर भी मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। जिले में कोविड टीके की एक भी डोज नहीं होने से चिंता अधिक बढ़ रही है।
जिले में तीन दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को कांडा में 22 वर्षीय एक युवक पॉजिटिव मिला था। इसके बाद मंगलवार को जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और तीन महीने का एक बच्चा संक्रमित पाया गया। अब बुधवार को 65 वर्षीय बुुजुर्ग में कोरोना के लक्षण पाए गए। कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोगों में बीमारी को लेकर डर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भीड़ के बीच भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। इधर सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल में नियमित रैपिड एंटीजन जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed