{"_id":"9fdf0ddc83290b674f2b3bdeae15249e","slug":"the-missing-woman-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल से लापता महिला बागेश्वर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल से लापता महिला बागेश्वर से बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 25 May 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नैनीताल जिले से 18 मई को लापता विवाहिता को नगर से बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल हरक सिंह फिरमाल के अनुसार, नैनीताल जिले के तल्ला कोट धनियाकोट गांव से एक विवाहिता गत 18 मई को लापता हो गई थी। उसके ससुर ने स्थानीय तहसील और खैरना चौकी में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को गश्त के दौरान महिला बाजार में संदिग्ध हालत में घूमती मिली। पूछताछ पर उसने खुद को धनियाकोट गांव के बलवंत सिंह मनराल की पत्नी बताया। महिला ने कहा कि वह काम ढूंढने के सिलसिले में यहां तक पहुंच गई। सूचना पर रविवार को उसकी मां और ससुर यहां पहुंचे। महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन