फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The kidnapping of two teenagers of Kapkot for ransom caused a stir

फिरौती के लिए कपकोट के दो किशोरों के अपहरण से हड़कंप मचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The kidnapping of two teenagers of Kapkot for ransom caused a stir
बागेश्वर। बागेश्वर और अल्मोड़ा की एसओजी टीम ने दो किशोरों के अपहर्ताओं को 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। अपहर्ताओं ने छह लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहरणकर्ताओं में दो बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं और एक ऊधमसिंह नगर, एक खटीमा का निवासी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपहर्ताओं को पकड़ने वाली टीम को एक लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गांसी निवासी हर सिंह पुत्र मंगल सिंह ने कपकोट थाने में दी तहरीर में बताया कि कपकोट अस्पताल से दवा लेने गए उनके पुत्र देवेंद्र सिंह (16) और उसके दोस्त कृष्णा सिंह (13) का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ता छह लाख की फिरौती मांग रहे हैं। अपहरण की सूचना से पुलिस में सकते में आ गई। तहरीर के आधार पर थाने में आईपीसी की धारा 81/2021, 364 (ए) बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए कपकोट थाने की टीम के साथ एसओजी की टीम को सक्रिय किया गया। बागेश्वर से एसओजी की के उप निरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम अपहरणकर्ताओं और अपहृत बालकों की तलाश के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा की एसओजी की टीम का भी इसमें सहयोग लिया गया। अपहरणकर्ता के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर खैरना छड़ा (नैनीताल) से बृहस्पतिवार की सुबह अपहरणकर्ताओं के कब्जे से अपहृत बालकों को बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता विशाल आगरी (20) निवासी पालड़ीछीना थाना झिरौली बागेश्वर हाल निवासी पुलिस लाइन रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर, विकास पांडे (19) निवासी आवास विकास न्यू एलआईसी कालोनी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर, कमल कुमार आर्या (25) निवासी शिवनगर वार्ड नंबर 2 ट्रांजिट कैंप नौगपानाय तहसील खटीमा ऊधमसिंह नगर हाल निवासी शिवनगर वार्ड नंबर 2 ट्रांजिट कैंप ऊधमसिंह नगर, नीरज टाकुली (20) निवासी सूपी थाना कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट और अल्मोड़ा पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि अपहरणकर्ताओं ने एक अपहृत बालक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। 37 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवाए गए। 6 लाख रुपये में से शेष धनराशि बताए हुए स्थान पर लाने को कहा। क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 22 हजार रुपये की रकम बरामद हुई। आरोपियों के बैंक खाते सीज करवा दिए गए हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में ही अपहरण के कारण सामने आएंगे। चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज गिया गया।
नीरज ने साथी के साथ मिलकर बनाई अपहरण की योजना
बागेश्वर। अल्मोड़ा पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में अपहरण की योजना का खुलासा करते हुए बताया गया है कि आरोपी नीरज टाकुली ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बालकों के अपहरण की योजना बनाई। विशाल आगरी, विकास पांडे और कमल कुमार आर्या को योजना में शामिल कर लिया। कमल कुमार आर्या के काले रंग की टीयूवी 300 वाहन संख्या यूके 06 एजे 0040 से कपकोट पहुंचकर बालकों का अपहरण कर लिया। अपहृत बालकों के ही फोन से परिजनों को फोन कर छह लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती ना देने पर दोनों बालकों को मारने की धमकी दी गई। बताया गया है कि आरोपी बात करने के बाद तत्काल मोबाइल फोन बंद कर देते थे। जिससे आरोपियों की लोकेशन पता लगाने में दिक्कत आई।
सीएम ने लिया घटना का तत्काल संज्ञान
बागेश्वर। बुधवार को जैसे ही घटना की जानकारी नैनीताल के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली। उन्होंने डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे को नाबालिग बच्चों के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में अपहरणकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। डीआईजी भरणे ने एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार संपूर्ण घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

अपहर्ताओं को दबोचने वाली टीम
अल्मोड़ा के एसओजी प्रभारी एसआई नीरज भाकुनी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, संदीप, दीपक खनका, बागेश्वर एसओजी के एसआई कुंदन रौतेला, कांस्टेबल नरेंद्र, राजेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed