फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The interest factor in planning applications approved 39 entrepreneurs

ब्याज उपादान योजना में 39 उद्यमियों के आवेदन पत्र स्वीकृत

Sun, 04 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 04 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The interest factor in planning applications approved 39 entrepreneurs
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बागेश्वर में आयोजित व्यक्तिगत उद्यमियों के लिए संचालित ब्याज उपादान योजना के तहत 39 उद्यमियों के आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए।इस योजना के तहत कुल 49 उद्यमियों ने आवेदन किए थे।

विज्ञापन


 खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में ग्रामोद्योग अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित ब्याज उपादान योजना के तहत जनपद के 49 उद्यमियों ने आटा चक्की, फोटोग्राफी, साइबर कैफे, रेस्टोरेंट, टैंट हाउस, ग्रिल वर्क, सिलाई वस्त्र, कार श्रृंगार, मोटर गैराज, बिस्कुट बैकरी, स्टील फैब्रिकेशन, मोबाइल रिपेयर, इलैक्ट्रिक फिटिंग, फर्नीचर सहित कुल 2 करोड़ 11 लाख की धनराशि के उद्योग स्थापित करने के आवेदन किए थे। चयन समिति के सदस्यों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 39 उद्यमियों को 1.22 करोड़ के आवेदन पत्र स्वीकृत किए। 
विज्ञापन


 साक्षात्कार में चयन समिति के सदस्यों द्वारा उद्यमियों को सलाह देते हुए कहा कि वे जिस उद्योग के लिए आवेदन कर रहे हैं उस धनराशि को उसी उद्यम को स्थापित करने में खर्च करें। उद्यमियों को समय से बैंक की किस्तों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए गए। कहा कि समय-समय पर बैंक अधिकारियों व संबंधित विभाग द्वारा उद्यमों का निरीक्षण किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल ने व्यक्तिगत ब्याज उपादान योजना के बारे में आवेदकों को जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण उद्योगों की स्थापना के लिए जिला योजना के अंतर्गत संचालित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें परियोजना की लागत पांच लाख होगी। इस योजना में जो उद्यमी ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करेंगे उन्हें चार प्रतिशत ब्याज देय होगा। उन्होंने सभी आवेदकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे योजना का लाभ लेकर अपनी आजीविका को मजबूत बनाए व उद्यम को भी आगे बढ़ाये। साक्षात्कार में अग्रणी बैंक अधिकारी रूद्र सिंह रावत, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, पान गिरी गोस्वामी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed