{"_id":"67c7170320d790a360004757","slug":"the-forest-department-installed-three-trap-cameras-in-jowlkande-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113788-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जौलकांडे में वन विभाग ने लगाए तीन ट्रैप कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जौलकांडे में वन विभाग ने लगाए तीन ट्रैप कैमरे
विज्ञापन
मजियाखेत में भी लगा चुका है विभाग, तेंदुए की बढ़ती धमक से दहशत में ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जौलकांडे गांव में तेंदुए की बढ़ती धमक को देखते हुए वन विभाग ने तीन ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। इन कैमरों की मदद से तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इससे पूर्व लोगों की मांग पर नगर के ज्वालादेवी वार्ड के मजियाखेत में भी विभाग ने दो कैमरे लगाए थे।
जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी की दूरी पर बसे जौलकांडे गांव में पिछले एक महीने से तेंदुआ आबादी के समीप ही दिख रहा है। दिन के समय ही तेंदुआ गांव में धमक रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान दर्वान सिंह बिष्ट ने बताया कि एक ग्रामीण के गौशाला में घुसकर उसने बकरी पर हमला कर दिया था। ग्रामीण भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि कई बार तेंदुए और लोगों का आमना-सामना हो चुका है। गनीमत से अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि जौलकांडे और आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचनाएं लगातार आ रहीं थी। विभाग ने जरूरी कदम उठाते हुए ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। रोजाना कैमरों को चेक कर तेंदुए की हलचल जांची जाएगी।
फोटो 04 बीजीएस 11 पी