{"_id":"5bccc279bdec22693d120b4a","slug":"the-first-choice-of-investors-is-happening-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है प्रदेश: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है प्रदेश: सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ के छटिया में रिद्दी सिद्दी प्लांट का लोकापर्ण करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड अब निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से उद्योग लगाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सीएम बनने के बाद पहली बार गरुड़ आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने रविवार को छटिया (डंगोली) में लीसा आधारित प्रदेश के पहले आधुनिक प्लांट रिद्धिी-सिद्धि कोमेरिजन अल्ट्रा मॉडल प्लांट के लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि सरकार चार रुपये रुपये प्रति किलों की दर से ग्रामीणों से पिरुल क्रय करेगी। पुरुड़ा गांव निवासी पूर्व सूबेदार रंजीत सिंह थायत ने सीएम को स्व उत्पादित मूली, लाई और पालक की टोकरी भेंट की। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि 2025 तक राज्य में उद्योगों का जाल बिछ जाएगा।
विज्ञापन
विधायक चंदन दास ने मुख्यमंत्री से कोट भ्रामरी मंदिर का सौंदर्यीकरण करने, राजकीय हाईस्कूल कोटफुलवारी, शहीद राम बोरा भगरतोला माध्यमिक कंधार का उच्चीकरण करने, इंटर कालेज गागरीगोल में इंटर में वाणिज्य, गृह विज्ञान, राजनीतिक शास्त्र विषय संचालित करने व भवन का निर्माण का अनुरोध किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, इंद्र सिंह बिष्ट, कै. कुंदन सिंह कबडोला, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, कुंदन परिहार, सुबोध लाल शाह, इंद्र सिंह फर्स्वाण, दिगंबर नाथ गोस्वामी, हीरा सिंह बोरा, गढ़खेत के प्रधान भुवन, शोभा आर्या, गोदावरी देवी, दीपक पाठक, गोविंद राणा आदि मौजूद थे। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट और नंदन सिंह अल्मिया ने किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और वित्त मंत्री प्रकाश पंत ठीक 11 बजे हेलीकाप्टर से मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद वह कार से छटिया पहुंचे।
विज्ञापन
लीसे पर आधारित 14 चीजें बनेंगी प्लांट में
गरुड़ (बागेश्वर)। लोकापर्ण कार्यक्रम में रिद्धी-सिद्धी कोमेरिजन अल्ट्रा मॉडल प्लांट के महानिदेशक हीरा सिंह भाकुनी ने सीएम को बताया कि इस प्लांट में लीसे पर आधारित 14 चीजें बनी है। जिनमें देश विदेश में काफी मांग है
विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने सीएम को गरुड़ तहसील में सब रजिस्टार की तैनाती करने, जीजीआईसी पाये में गणित विषय पद सृजित करने, कौसानी में चाय फैक्ट्री फिर से संचालित करने, हरिद्वार में बैराज का निर्माण करने सहित तेरह सूत्री मांग पत्र सौंपा। जाख के क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद परिहार ने सलानी जाख मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने, लाहुरघाटी के गांवों को विकास प्राधिकरण से मुक्त करने की मांग की। भारतीय दलित साहित्य अकादमी दीवान आर्य और प्रकाश चंद्र आर्य ने सीएम से कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में स्थित अंबेडकर मूर्ति की सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाने कोट भ्रामरी मंदिर में पैरा ग्लाइडिंग केंद्र खोलने की मांग की। व्यापार संघ डंगोली के अध्यक्ष गोविंद राणा ने सीएम से जनता जूनियर हाईस्कूल अयारतोली का प्रांतीय करण करने, हाईस्कूल डंगोली बाजार में सुलभ शौचालय का निर्माण की मांग उठाई।