फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The festival of lights was celebrated with great pomp in Bageshwar.

Bageshwar News: बागेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दीपो का पर्व

Tue, 21 Oct 2025 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
The festival of lights was celebrated with great pomp in Bageshwar.
बागेश्वर। जिले में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को दिवाली मनाई गई। हालांकि कुछ लोगों ने सोमवार को महालक्ष्मी पूजा की। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

जिले में भी दीपावली को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी। अधिकतर पंडितों की राय 21 अक्तूबर को दिवाली मनाने की रही। हालांकि लोगों का मानना था कि पूरे देश में एक ही दिन पर्व मनाया जाना चाहिए। धनतेरस के दिन से घरों की सजावट शुरू हो गई थी। लोगों ने फूल-माला, ऐपण और बिजली की लड़ियों से घरों को सजाया। दिवाली के दिन सुबह से ही लोगों ने ताजे फूल, गन्ना समेत जरूरी सामग्री की खरीदारी की। शाम होते ही घरों के बाहर दीपक, मोमबत्ती जलाई। विधिविधान से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा संपन्न की। देर रात तक जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में पटाखों की गूंज सुनाई दी। आचार्य डॉ. रमेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि कुछ लोगों को छोड़कर सभी लोगों ने मंगलवार को ही महालक्ष्मी पूजन किया है। पंचांग के अनुसार भी 21 को ही महालक्ष्मी पूजा के शुभ योग थे।
विज्ञापन



तहसील क्षेत्रों में भी मनी दिवाली
गरुड़/कांडा/काफलीगैर/कपकोट। कांडा, गरुड़, कपकोट, काफलीगैर और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्रों में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने घर और मंदिर की आकर्षक सजावट की। मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed