फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The economics of milk production will survey

दुग्ध उत्पादन की आर्थिकी का होगा सर्वेक्षण

Sun, 31 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The economics of milk production will survey
दुग्ध उत्पादन की आर्थिकी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। पशुपालन विभाग की ओर से बिलौना गांव में शनिवार को सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण परियोजना की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को योजना के बारे में बताया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने कहा कि इस परियोजना के लिए बागेश्वर जिले की तीन तहसील, तीन वार्डों का चयन किया गया है। इसके तहत बदियाकोट, सोराग, बाछम, सनगाड़, सिमगड़ी, लमजिगड़ा, पपोली, कुरोली, जारती में सर्वे होना है।

विज्ञापन


अपर सांख्यिकी अधिकारी कमल सिंह मेहरा ने बताया कि सांख्यिकीय परियोजना एक व्यापक परियोजना है। सांख्यिकीय क्षमता एवं बुनियादी ढांचे में सुधार करके सांख्यिकीय प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है। इस सर्वे के द्वारा दुग्ध उत्पादन की आर्थिकी, पशु मृत्यु दर, कृत्रिम गर्भाधान के प्रभाव का सर्वेक्षण किया जाएगा। कार्यशाला के आयोजन में मास्टर ट्रेनर डॉ. हिमांशु पाठक, डॉ. पीएस ह्यांकी, डॉ. ज्योति पूना, हरीश मौलेखी, रमेश कार्की, नेहा वर्मा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed