{"_id":"5f32d9428ebc3e411b541798","slug":"the-door-of-radha-krishna-temple-did-not-open-bageshwar-news-hld393068489","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुले राधाकृष्ण मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुले राधाकृष्ण मंदिर के कपाट
विज्ञापन
बागेश्वर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सूनसान पड़ा राधाकृष्ण मंदिर।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए नगर के राधा-कृष्ण मंदिर का गेट श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुला। भक्तों ने मंदिर के गेट से ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। लोगों ने रात को घरों में भगवान कृष्ण की पूजा की।
जिले में हर साल जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते महोत्सव के सभी कार्यक्रम रद्द हो गए। नगर में डोला भ्रमण, मुख्य चौराहों पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी को आकर्षण का केंद्र रहने वाले राधा-कृष्ण मंदिर में मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों को गेट से दर्शन करने दिए गए। भीड़ रोकने लिए मंदिर में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बागनाथ मंदिर जन्माष्टमी पर सुनसान रहा।
राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पूरन चंद्र जोशी ने बताया प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में धूमधाम रहती थी, लेकिन इस बार कोरोना के चलते भंडारे का आयोजन भी रद्द करना पड़ा।

बागेश्वर के राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन