फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The dignity fair will take place

अंबेडकर जयंती पर लगेगा डिजिधन मेला

Fri, 14 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।  Updated Fri, 14 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
The dignity fair will take place
B R Ambedkar

बागेश्वर। नीति आयोग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और डिजिधन मेले के 100 दिवस पूरे होने पर 14 अप्रैल को विशेष आयोजन करने को कहा है। सीडीओ एसएसएस पांगती ने बताया कि इसके तहत पूर्वाह्न 11 बजे से विकास भवन सभागार में विचार गोष्ठी होगी। इसमें डिजिटल पेमेंट अपनाने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। गोष्ठी में विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं एससी/एसटी शिक्षक एसोसिएशन की जिला इकाई के अध्यक्ष गिरीश चंद्र धौनी ने बताया कि नगर के स्वराज भवन में सुबह 11 बजे से डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित विचार गोष्ठी होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, मुख्य वक्ता प्रो. दयाकृष्ण लोबियाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, शिक्षा विभाग के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में सभी से शामिल होने की अपील की है। बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल ने बताया कि डॉ. अंबेडकर की 126वीं जयंती पर विवेक होटल में सुबह 10 बजे से विचार गोष्ठी होगी। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनोद पाठक ने बताया कि पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी होगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अवश्य आने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed