{"_id":"582c91404f1c1b7c228ff90c","slug":"the-deployment-of-science-teachers-parents-and-students-marched-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के शिक्षकों की तैनाती को लेकर अभिभावक और छात्रों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के शिक्षकों की तैनाती को लेकर अभिभावक और छात्रों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीआईसी रातिरकेटी में विज्ञान के शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से नाराज अभिभावक छात्रों के साथ जिला मुख्यालय धमक गए। नगर में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे छात्रों और अभिभावकों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर शीघ्र विज्ञान वर्ग में शिक्षक नियुक्त करने की मांग उठाई।
बुधवार को जीआईसी रातिरकेटी के अभिभावक और छात्र जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंच गए। आज दो, अभी दो, विज्ञान वर्ग के शिक्षक दो के नारे लगाकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में पीटीए अध्यक्ष विजय सिंह और प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुष्कर सिंह ने कहा कि जीआईसी में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और हिन्दी विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। एलटी विज्ञान में सहायक अध्यापक का पद भी रिक्त है। विज्ञान विषय में प्रवक्ता नहीं होने से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का भविष्य चौपट है। शिक्षकों की तैनाती के मामले में अभिभावकों और छात्रों को तीन साल से ठगा जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती को लेकर कोई प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर बच्चों के साथ जुलूस प्रदर्शन और धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कहा कि विद्यालय में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी के भी दो-दो पद रिक्त हैं। विद्यालय में यदि प्रवक्ताओं सहित अन्य रिक्त पदों को नहीं भरा जाता है तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बाद में इस संबंध का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन सिंह, देव सिंह, दुर्गा सिंह, कुंदन सिंह आदि अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन