{"_id":"66c7a8a3035bc472c2074a76","slug":"the-department-achieved-the-target-of-161-applications-in-the-beneficiary-oriented-scheme-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-109018-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लाभार्थी परक योजना में विभाग को मिला 161 आवेदन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लाभार्थी परक योजना में विभाग को मिला 161 आवेदन का लक्ष्य
Fri, 23 Aug 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पशुपालन विभाग में संचालित लाभार्थी परक योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 161 आवेदनों का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग को 86 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क पशु उपलब्ध कराए जाते है।
योजना में गाय पालन के लिए एक गाय, बकरी पालन, भेड़ पालन, सामान्य बकरी पालन और महिला बकरी पालन के लिए एक यूनिट बकरी जिसमें 10 मादा और एक नर निशुल्क प्रदान किया जाता है। बागेश्वर विकासखंड से सबसे अधिक 46 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कपकोट से 28 आवेदन और गरुड़ से 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
योजना में लाभार्थियों का चयन आवेदन के आधार पर किया जाता है। योजना का उद्देश्य न केवल पशुपालन को बढ़ावा देना है, बल्कि विधवा महिलाओं को भी सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
डॉ. डीके चंद, सीवीओ, बागेश्वर ने बताया कि योजना के तहत चयनित पशुपालकों को निशुल्क पशु का वितरण किया जाता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विधवा महिलाओं को वरीयता दी जाती है। हालांकि सामान्य वर्ग के लिए भी बकरी पालन योजना चलाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालक अपुण सरकार पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।