फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The cycle that has been going on since March 24 stopped on Sunday, no case came in Bageshwar

24 मार्च से चला आ रहा सिलसिला रविवार को थमा, बागेश्वर में नहीं आया कोई केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The cycle that has been going on since March 24 stopped on Sunday, no case came in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में रविवार को कोराना संक्रमण का कोई मामला नहीं आया। बागेश्वर जिले में कोरोना की दूसरी लहर में 24 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद मई में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा सैकड़ों में रहा। लगातार केस आते रहे। 30 मई से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी। जून में केस काफी कम हो गए। पहली लहर में जिले में 1418 मामले सामने आए थे और 17 लोगों की मौत हुई थी। दूसरी लहर में रविवार तक 4575 संक्रमित जिले में आ चुके हैं। 32 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

रविवार को 8 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। जिले में अब केवल 53 संक्रमित रह गए हैं। रविवार को जिले से 335 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब तक 5997 मामले सामने आ चुके हैं। 5895 स्वस्थ हो गए हैं। 53 में से 5 का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 48 लोग घर पर आईसोलेट हैं। जिले में कोरोना से अब तक 49 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

बात दूसरी लहर की करें तो 24 मार्च को संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद 25 मार्च को कोई केस नहीं आया। 27 को एक केस आया। उसके बाद इक्का-दुक्का मामले सामने आते रहे। अप्रैल में आंकड़ा बढ़ने लगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से डेढ़ सौ से दो सौ तक संक्रमित जिले में मिलने लगे। मई में कोरोना संक्रमण चरम पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई से संक्रमण में कमी आने लगी। 30 को 45 मामले सामने आए। उसके बाद आंकड़ा घटता रहा। हाल के दिनों में जिले में काफी कम मामले सामने आ रहे थे। शुक्रवार को दो और शनिवार को एक मामला सामने आया था। रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले में विराम लग गया। जिले के लोगों का कहना है कि काश यह विराम आगे भी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed