फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The counting agent will not be able to take mobile phones in the counting center

मतगणना केंद्र में गणना अभिकर्ता भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

Sat, 18 May 2019 11:34 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 18 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
The counting agent will not be able to take mobile phones in the counting center
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : अमर उजाला
 लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम रंजना राजगुरु ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर दलों के अभिकर्ताओं को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि मतगणना 23 मई की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए सभी उम्मीदवार मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति करेंगे। सभी प्रत्याशी अपने-अपने गणना अभिकर्ताओं का प्रारूप 18 क में आवेदन करते हुए दो फोटोग्राफ सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को समय से मुहैया कराएं। तभी गणना अभिकर्ताओं को परिचय पत्र दिए जाएंगे। कहा कि दोनों विधान सभाओं की 14-14 टेबल लगेंगी और आरओ की एक टेबल लगेगी। हर टेबल पर एक-एक गणना अभिकर्ता भी तैनात रहेगा। गणना अभिकर्ता भी मतगणना केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। 
विज्ञापन


 डीएम ने कहा कि मतगणना अभिकर्ता  सुबह सात बजे तक अनिवार्य रूप से मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। वीवीपैट मशीन की पर्चियों की गिनती भी होगी। इवीएम मशीन की गणना के बाद दोनों विधान सभा की पांच - पांच  वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती होगी। यह गिनती निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक की देखरेख में होगी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि मतगणना स्थल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।  बैठक में डॉ. केवलानंद कांडपाल, दीप जोशी तथा डॉ. राजीव जोशी ने मतगणना एवं वीवीपैट के संबंध में स्लाइड शो से जानकारी दी। बैठक में भाजपा प्रतिनिधि जगदीश जोशी, कांग्रेस के किशन सिंह कठायत, बसपा के श्रीराम, एडीएम राहुल गोयल, आरसी तिवारी, प्रमोद कुमार, केएन तिवारी, डॉ उदय शंकर, अरूण वर्मा,  डीसी आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed