फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The condition of the Vijaypur-Bhatgad pedestrian path will improve with an investment of four lakh rupees.

Bageshwar News: चार लाख से सुधरेगी विजयपुर-भाटगाड़ पैदल रास्ते की दशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Vijaypur-Bhatgad pedestrian path will improve with an investment of four lakh rupees.
बागेश्वर। जंगल से आवाजाही करने वाले और रोजमर्रा के कामों के लिए वन क्षेत्र जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वन विभाग ने लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी विजयपुर से भाटगाड़ तक की महत्वपूर्ण पैदल बटिया की मरम्मत शुरू करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

धरमघर रेंज के अंतर्गत आने वाले इस पैदल मार्ग की मरम्मत पर विभाग ने चार लाख रुपये की लागत तय की है। यह बटिया क्षेत्र के कई गांवों के निवासियों के लिए जंगल से वनोपज लाने-ले जाने और दैनिक आवागमन का प्रमुख माध्यम है। रास्ते की बेहद खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में यह मार्ग जानलेवा हो जाता था। फायर सीजन के दौरान, बदहाल बटिया की वजह से वनकर्मियों को वनाग्नि को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बटिया की मरम्मत होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही, जंगल से पैदल आवागमन करने वालों और फायर सीजन में आग पर काबू पाने के लिए भी वन विभाग को सहूलियत मिलेगी। रेंजर दीप चंद्र जोशी ने बताया कि बटिया की मरम्मत के लिए निविदा जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed