{"_id":"68aa047c5daf512fa00c52dc","slug":"the-condition-of-poting-toli-road-will-improve-with-rs-171-crore-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-118013-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 1.71 करोड़ से सुधरेगी पोथिंग-तोली सड़क की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 1.71 करोड़ से सुधरेगी पोथिंग-तोली सड़क की दशा
Sat, 23 Aug 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र की पोथिंग- तोली सड़क की दशा अब जल्द सुधरने वाली है। पांच किमी सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। लोनिवि 1.71 रुपये करोड़ की लागत से सड़क का सुधारीकरण कार्य करेगा।
कपकोट तहसील मुख्यालय से पोथिंग, तोली, चोर खरग और कल्थी गांवों को जोड़ने वाली पांच किमी सड़क पर डामर नहीं होने से सड़क बदहाल है। इससे सड़क पर आवागमन करने में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर भूस्खलन प्रभावित स्थानों में सुरक्षा दीवार नहीं होने से बारिश के मौसम में भूस्खलन का खतरा बड़ जाता है। सड़क के बंद होने की संभावना बनी रहती है। सड़क किनारे पानी की निसासी के लिए नाली नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर फैलता है। इसके चलते दोपहिया वाहनों के रपटने के खतरा बना रहता है।
अब शासन से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि ने सड़क के सुधारीकरण की कवायद शुरू कर दी है। स्वीकृत धनराशि से सड़क में दूसरे चरण का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। पानी की निकासी के लिए नालियों और भूस्खलन संभावित स्थानों में सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
पोथिंग- तोली सड़क में दूसरे चरण के सुधारीकरण की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि कपकोट