{"_id":"57b357e34f1c1bd0586eadb1","slug":"the-committee-launched-a-campaign-against-alcohol-addiction-free-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ व्यसन मुक्त समाज समिति ने शुरू की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ व्यसन मुक्त समाज समिति ने शुरू की मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यसन मुक्त समाज समिति ने ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर जन सभा की। विधायक चंदन दास ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से समाज पर बुुुरा असर पड़ रहा है। शराब बंदी के खिलाफ हर व्यक्ति को जागरूक करना हमारी नैतिक जिम्मेेदारी है। उन्होंने सरकार से देव भूमि में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने को कहा।
विज्ञापन
विधायक दास ने कहा कि शराब की लत पड़ने से युवा वर्ग का बौद्धिक विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से राज्य में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने को कहा। विधायक दास ने कहा कि शराब की लत पड़ने से कई घर बर्र्बाद हो गए है। विधायक ने व्यसन मुक्त समाज समिति की मुहिम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
व्यसन मुक्त समाज के संयोजक अधिवक्ता डीके जोशी ने जिला प्रशासन से रेस्टोरेंटों में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने को कहा। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने समिति के मुहिम का स्वागत किया है। सभा को सदन मिश्रा, नीमा दोसाद, समाजसेवी हरी दत्त जोशी, पूरन सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन