फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The city's dirty water is directly flowing into the Saryu-Gomti River; the filth in the Bhagirathi ravine has hurt faith.

Bageshwar News: सरयू-गोमती में सीधे समा रहा नगर का गंदा पानी, भागीरथी गधेरे में गंदगी से आस्था आहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The city's dirty water is directly flowing into the Saryu-Gomti River; the filth in the Bhagirathi ravine has hurt faith.
बागेश्वर। नदियों को स्वच्छ रखने के सरकारी दावे धरातल पर हवा साबित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय में कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक एक अदद फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं बन पाया है। नगर की जीवनदायिनी सरयू और गोमती नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर पालिका और जिला प्रशासन कोई भी ठोस कदम उठाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

नगर में स्लटर हाउस की व्यवस्था न होने के कारण कांडा रोड पर टैक्सी स्टैंड के समीप अवैध रूप से भागीरथी गधेरे के ठीक ऊपर एक जीर्ण-शीर्ण भवन में मीट मार्केट का संचालन किया जा रहा है। इस मीट मार्केट में सफाई और अपशिष्ट निस्तारण के कोई इंतजाम नहीं हैं। मीट मार्केट की पूरी गंदगी और दूषित पानी सीधे भागीरथी गधेरे में बह रहा है। मीट मार्केट की गंदगी को समेटे यह भागीरथी गधेरा वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर सीधे सरयू नदी में मिल जाता है।
विज्ञापन

यह वही पवित्र स्थान है जहां से श्रद्धालु पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए जल भरते हैं। इसके अलावा, पूरे नगर में सीवरेज सिस्टम नहीं होने के कारण शहर का पूरा गंदा पानी नालियों के जरिए सीधे सरयू और गोमती नदी में समा रहा है, जिससे दोनों पवित्र नदियों का अस्तित्व खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.
डीएम ने की नमामि गंगे की समीक्षा
बागेश्वर। डीएम अपूर्वा पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में नमामि गंगे समिति की बैठक हुई। डीएम ने सरयू-गोमती में गंदगी रोकने के लिए नगर में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए शीघ्र डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट भूमि का एक सप्ताह में संयुक्त निरीक्षण करने और मुख्य सड़कों पर लगे डस्टबिनों को नियमित खाली कराने को कहा। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर चालान तेज करने के भी निर्देश दिए गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed