फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The city's light fused transformer fire

ट्रांसफार्मर में आग से शहर की बत्ती गुल

Wed, 16 Nov 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 16 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
The city's light fused transformer fire
ट्रांसफार्मर - फोटो : amar ujala
 विद्युत सब स्टेशन में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग से पूरे बागेश्वर नगर की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर का रेडिएटर फटने से सारा तेल बह गया। पॉवर कारपोरेशन ने देर श्‍ााम आपूर्ति सुचारु कर दी थी। 
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत सब स्टेशन में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मुख्य ट्रांसफार्मर के फुंकते ही पूरे नगर और बालीघाट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से बिजली पर निर्भर सारे कामकाज ठप हो गए। बैंकों सहित अन्य सरकारी विभागों में जनरेटर चलाकर कामकाज करना पड़ा। छोटे व्यवसायी खासे परेशान नजर आए। पॉवर कारपोरेशन के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण रेडिएटर फट गया है। ट्रांसफार्मर का पूरा ऑयल बह गया है। नई बाइंडिंग कर दी गई है आपूर्ति सुचारु हो गई है
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed