फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The car hit the teenager, referred to the Higher Center in critical condition

कार ने किशोरी को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The car hit the teenager, referred to the Higher Center in critical condition
कपकोट में कार की टक्कर से घायल किशोरी को एंबूलेंस में चढ़ाते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट में कार चालक ने राह चलती किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी चालक पुलिस गिरफ्त में है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम नेपाली मूल की किशोरी तारा (16) पुत्री दल बहादुर तहसील मार्ग से घर जा रही थी। अचानक कार (यूके02ए7396) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सभासद तनुज तिरुवा, हरीश उपाध्याय, प्रकाश तिरुवा और कविंद्र गढ़िया ने गंभीर रूप से घायल किशोरी को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर किया। उसे जिला अस्पताल से भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इधर, रविवार को किशोरी के मामा गणेश थापा ने कपकोट थाने में वाहन स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि आरोपी वाहन चालक रोहित देवली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 279, 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed