फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The campaign of the people's government, people's doorstep, begins from Garuda.

Bageshwar News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का गरुड़ से आगाज

Wed, 17 Dec 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The campaign of the people's government, people's doorstep, begins from Garuda.
गरुड़ (बागेश्वर)। विकासखंड के न्याय पंचायत गढ़सेर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम आकांक्षा कोंडे ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विभागों ने स्टाॅल लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित शिविर में पात्र लाभार्थियों की शिकायत सुनकर डीएम कोंडे ने अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को हरसंभव सुविधाओं और जानकारी प्रदान करने को कहा। उन्होंने बताया कि 45 दिनों तक प्रदेशभर में न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाने हैं। शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन एवं आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कहा कि 18 दिसंबर को कपकोट ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल उत्तरौड़ा और बागेश्वर ब्लॉक के इंटर कॉलेज सैंज में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, एसडीएम वैभव कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर का उठाया लाभ

गरुड़। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग ने 21, पंचायती राज विभाग ने 14, कृषि विभाग ने 176, समाज कल्याण विभाग ने चार, बाल विकास विभाग ने 47, खाद्य आपूर्ति विभाग ने सात और श्रम विभाग ने 10, सहकारिता विभाग ने चार लोगों को लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग ने 49 और होम्योपैथी विभाग ने 54 मरीजों की जांच की। पशुपालन विभाग ने 156 पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed