फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The boundary wall of exhibition grounds in Bageshwar start

जल्द बहुरेंगे ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान के दिन

Mon, 13 Jun 2016 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
The boundary wall of exhibition grounds in Bageshwar start
बागेश्वर में नुमाइशखेत मैदान की चहारदीवारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में अब वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। नगरपालिका ने मैदान में सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस मैदान के चारों ओर रैलिंग लगाकर गेट लगाए जाएंगे। गेट लगने के बाद मैदान में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। साथ ही आवारा जानवरों की समस्या से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन


ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान बागेश्वर का प्रमुख मैदान है। उत्तरायणी मेले से लेकर वर्षभर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसी मैदान में होते हैं लेकिन मैदान में होने वाले तमाम आयोजनों से लेकर वाहनों के पार्किंग करने से मैदान खस्ताहाल हो गया था। इतना ही नहीं आवारा जानवरों ने भी इसी मैदान को आरामगाह बना लिया था।
विज्ञापन


मैदान के महत्व को देखते हुए नगरपालिका ने इसके सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि इस मैदान के चारों ओर रैलिंग लगाई जाएगी। दो गेट लगाए जाएंगे। इसके बाद मैदान में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैदान को समतल बनाकर इसमें घास भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक मैदान को बेहतर बनाया जाएगा। ऐतिहासिक मैदान को स्वच्छ रखने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि यहां पर होने वाले खेल सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किसी तरह की असुविधा न हो। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed