{"_id":"68bdccf39588ea05550c1491","slug":"the-body-of-girish-missing-in-the-paunsari-disaster-was-found-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118361-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पौंसारी की आपदा में लापता गिरीश का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पौंसारी की आपदा में लापता गिरीश का शव मिला
Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पौंसारी में आपदा में लापता गिरीश जोशी का शव चचई के पास मिला। शव को सड़क तक लाते जवान। स्रोत : ए
बागेश्वर। विगत 28 अगस्त को पौंसारी गांव के खाईइजर तोक में आई आपदा के बाद से लापता गिरीश चंद्र का शव बरामद हो गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब सात किमी दूर कनलगढ़ नदी से बरामद किया। शव चचई गांव के पास ओखलीसेरा में नदी किनारे मलबे में दबा था। लापता पूरन चंद्र की तलाश अब भी जारी है।
बीते महीने खाईइजर तोक के पीछे से आए मलबे के सैलाब में दो परिवारों के पांच लोग बह गए थे। बसंती देवी और बचुली देवी के शव 29 अगस्त को बरामद हो गए थे जबकि रमेश चंद्र का शव 30 अगस्त को बरामद किया गया था।
रमेश चंद्र-बसंती देवी के पुत्र गिरीश (10) और बचुली देवी के पुत्र पूरन चंद्र (42) की खोजबीन जारी थी। रविवार को टीम बैसानी से चचई के बीच खोजबीन कर रही थी। दोपहर बाद एक युवक ने बच्चे के शव दिखाई देने की सूचना दी। इस पर टीम ने नदी में बहकर आए मलबे और पेड़ की जड़ों के बीच बच्चे का शव फंसा देखा। नदी से सड़क तक खड़ी चढ़ाई के चलते शव को लाना कठिन था।
विज्ञापन
इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक अपनाई और रस्सी की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस शाम को शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि लगातार खोजबीन की जा रही थी। गिरीश का शव बरामद हो गया है। पूरन चंद्र की तलाश के लिए खोजबीन जारी रहेगी। पौंसारी गांव में आपदा प्रभाविताें की मदद के लिए जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।