फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Temples of Bageshwar

बदियाकोट के भगवती मंदिर में 46.24 लाख क लागत से होंगे सुंदरीकरण के कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Temples of Bageshwar
बागेश्वर के बदियाकोट का भगवती मंदिर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों और स्थानीय वाहन स्वामियों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। छह करोड़ रुपये की लागत से बनी वाहन पार्किंग सोमवार से शुरू हो गई है। पार्किंग में सौ छोटे बड़े वाहन एक साथ पार्क किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटक स्थल बैजनाथ में वाहन पार्किंग की पूर्व में कोई व्यवस्था नहीं थी। पार्किंग नहीं होने से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय जनता की मांग पर पर्यटन विभाग ने छह करोड़ की लागत से पार्किंग बनाई।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसका लोकार्पण किया। कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के प्रबंधक इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार से पार्किंग का विधिवत शुभारंभ हो गया है। बताया कि पार्किंग में एक समय में सौ वाहन खड़े हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती मंदिर में 46.24 लाख से होंगे सौंदर्यीकरण कार्य
बागेश्वर। कपकोट के प्रसिद्ध बदियाकोट मां भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 46.24 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस रकम से मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
बदियाकोट का भगवती मंदिर क्षेत्र के लोगों के श्रद्धा का केंद्र है। मंदिर में विशेष पर्वों के साथ ही वर्षभर धार्मिक आयोजन होते हैं। बाहरी क्षेत्र से भी मंदिर के दर्शनों के लिए लोग आते हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को टेंडर लगाने के लिए कहा गया है। जल्द ही मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
जोगाबाड़ी की गुफा के सौंदर्यीकरण के लिए बजट की मांग
बागेश्वर/कांडा। कांडा के जोगाबाड़ी स्थित कल्याण शिव सुंदर गुफा के सौंदर्यीकरण के लिए बजट अवमुक्त करने की मांग मुखर हो गई है। मंदिर के प्रधान पुजारी अर्जुन सिंह माजिला ने बताया है कि र्व 2011 में गुफा की खोज की गई थी। कुछ महीने पहले डीएम विनीत कुमार ने गुफा का भ्रमण किया था।
डीएम ने बीते 21 मई को पर्यटन विकास विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया था कि जिला पर्यटन अधिकारी ने कल्याण शिव सुंदर गुफा में अवस्थापना विकास के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग से 35.67 लाख रुपये का आगणन तैयार कराया है।
डीएम ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आगणन की प्रति भेज अग्रिम कार्यवाही के लिए कहा था। माजिला ने कहा है कि इस रकम से गुफा के लिए 700 मीटर लंबा सीसी मार्ग, सोलर लाईटिंग, यात्री शेड आदि का निर्माण किया जाना था। उन्होंने पर्यटन विभाग से पर्यटन विकास के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग की है।
बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर सड़क के लिए 15.45 करोड़ मंजूर
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सेंटर रिलीफ फंड से बागेश्वर-धारी-गिरेछिना-सोमेश्वर सड़क के चौड़ीकरण, हॉटमिक्स के लिए 15.45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
वहीं विधायक चंदन राम दास ने राज्य सरकार से सड़क निर्माण के लिए मिली 10 करोड़ की निधि से 4.35 करोड़ रुपये की राशि पंद्रपाली-हरबाड़ राज्य मार्ग के डामरीकरण, चौड़ीकरण के लिए अवमुक्त की है।

भाजपा नेता गोविंद सिंह टंगड़िया, कमल टंगड़िया, कुलदीप सिंह टंगड़िया, गोविंद दयाराकोटी, प्रधान भुवन सिंह, दिनेश सिंह ने कहा है कि सड़क का चौड़ीकरण होने से यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed