फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teachers will have to complete the silent by December 30

Bageshwar News: शिक्षकों को 30 दिसंबर तक पूरा करना होगा मूक

Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers will have to complete the silent by December 30
बागेश्वर। मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक) से वंचित शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। कोर्स करने की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। अब 31 दिसंबर तक शिक्षक कोर्स कर सकेंगे। शिक्षकों को डिजिटल और तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए मूक को लॉन्च किया गया है। यह कोर्स प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। पंजीकरण करने के बाद शिक्षकों को कोर्स पूरा करने के लिए एक सप्ताह या 10 घंटे का समय दिया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। टेस्ट में 70 प्रतिशत अंक हासिल करने पर ही शिक्षक को प्रमाणपत्र मिलता है। कम अंक आने पर दोबारा टेस्ट देना होता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नियोजन प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने बताया कि पूर्व में कोर्स करने के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। अब इसे साल के अंत तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed