फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   teacher suspended due to 4 year absent

चार साल से गैरहाजिर शिक्षिका की सेवा समाप्त

Thu, 21 Jul 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 21 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
teacher suspended due to 4 year absent
स्कूल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने चार साल से गैर हाजिर शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी है। विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी शिक्षिका विद्यालय में उपस्थित नहीं हुई थी। 
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनतोली में तैनात प्रधानाध्यापिका सरिता रावत 14 नवंबर 2011 से अनुपस्थित चल रही थीं।
विज्ञापन


उनको चार फरवरी 2014 को पहला नोटिस दिया गया। इसके बाद 25 फरवरी और सात अगस्त 2014 को नोटिस भी नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद वह विद्यालय में उपस्थित नहीं हुईं तो समाचार पत्रों में 10 जनवरी 2015 को अंतिम नोटिस प्रकाशित किया गया। इसके बावजूद प्रधानाध्यापिका की ओर से डिस्क स्लिप होने के पत्र मिलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक बार भी स्वयं उपस्थित नहीं हुईं। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने पर शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से इस मामले में तथ्यों की जांच कर स्पीकिंग आर्डर दिया गया था। शिक्षिका के लगभग चार साल आठ माह तक लगातार अनुपस्थित रहने से विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हुआ। डीईओ सारस्वत ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, कर्मचारी आचरण संहिता का उल्लंघन और शिक्षा में व्यवधान डालने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed