{"_id":"592822604f1c1b260c537009","slug":"teach-your-children-to-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को सिखाए योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को सिखाए योग के गुर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 26 May 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
योग सिखाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
अगले महीने आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रों ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रों ने नगर के राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल प्रथम, विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका आदि स्कूलों में जाकर बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाओं में आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से कई बीमारियों की विदाई हो जाती है। योग की मुद्राओं का खुद अभ्यास कराएं और दूसरों को भी करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन बबीता सामंत और अय्यप कनवाल ने किया। वहां दीपक सिंह, दीपक भट्ट, नंदन लाल, तनूप्पा कोश्यारी और प्रकाश मेहरा आदि थे।
विज्ञापन