फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Taxi Driver Creates Mess

शराबी टैक्सी चालक ने जमकर काटा हंगामा, सड़क पर लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Taxi Driver Creates Mess
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में पुलिस कर्मी और अन्य लोगों से बहस करता कार चालक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में बुधवार को एक शराबी कार चालक ने कठायतबाड़ा रोड में काफी देर तक हंगामा काटा। बीच सड़क पर कार खड़ी होने से काफी देर तक जाम लगा रहा। महिला पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद कार चालक कार को मौके से ले गया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे कठायतबाड़ा रोड में सरयू पुल के पास टैक्सी चालक कार को सड़क पर खड़ा कर बाहर उतर गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। इसी स्थान पर पुलिस की ड्यूटी भी रहती है। बुधवार को एक महिला पुलिस कर्मी ही ड्यूटी पर थीं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार चालक को सड़क से कार हटाने को कहा। काफी देर कार चालक महिला पुलिस कर्मी से बहस करता रहा। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिला पुलिस कर्मी कहती सुनाई दे रही है कि शराब पीकर गाड़ी चलाता है। महिला पुलिस कर्मी टैक्सी चालक से कार को पुल पर लगाने को कह रही है। वायरल वीडियो में चालक काफी नशे में प्रतीत हो रहा है। वह ड्राइविंग सीट में भी ढंग से बैठ नहीं पा रहा था। फिर उसने झटके से कार उठाई, जो कुछ कदम आगे चलने के बाद बंद हो गई। बताया जा रहा है कि बाद में कार चालक कार को आगे (कपकोट) की ओर ले गया। इस मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर 9411112912 में कई बार कॉल की गई। कॉल रिसीव नहीं की गई। कोतवाली के लैंडलाइन नंबर 05963 220 017 में कई बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन घंटी नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का पता लगाकर सीज की जाएगी। इसके लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए जा रहे हैं। चालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
अमित श्रीवास्तव एसपी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed