{"_id":"576ec18c4f1c1bc525b4a108","slug":"tampering-with-teenage-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के फरसाली क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कपकोट थाना पुलिस के मुताबिक तहसील के मलादेश फरसाली निवासी गोकुल सिंह ने क्षेत्र में ही एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के पिता की ओर से आरोपी गोकुल सिंह के खिलाफ कपकोट थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में गाली गलौज, परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 354 क, 452, 323, 504, 506, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कपकोट के थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा के नेतृत्व में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल भी कराया गया।
विज्ञापन